पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर 19 को राहुल से मिलेंगे कैप्टन

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर 19 को राहुल से मिलेंगे कैप्टन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ 19 अप्रैल को पार्टी प्रधान राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है पिछली बैठकों में जहां इस पर कोई फैसला नहीं हो पाया था वहीं, इस बैठक में लिस्ट को अंतिम रूप दिया जा सकता है।

निगम चुनावों के दौरान दो बार टल चुका है मंत्रिमंडल विस्तार|पंजाब में नगर निगम चुनाव के दौरान दो बार मंत्रिमंडल विस्तार टल चुका है। दोनों बार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने ऐलान किया था कि निगम चुनाव में जो विधायक पार्टी के लिए अच्छा काम करेंगे और चुनाव प्रचार में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे, उन पर मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान पहल के आधार पर विचार किया जाएगा। इसे लेकर निगम चुनाव में विधायकों ने खूब मेहनत की और अपनी परफाॅर्मेंस दिखाई, लेकिन दोनों ही बार निगम चुनाव के बाद मंत्रिमंडल विस्तार टाल दिया गया।

इन विधायकों के नाम हैं चर्चा में
मंत्रिमंडल विस्तार में जिन विधायकों को जगह मिल सकती है, उनमें जिनके नाम की चर्चा चल रही है, उनमें अखिल भारतीय यूथ कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग, फतेहगढ़ साहिब से विधायक कुलजीत नागरा, मोहाली से विधायक बलबीर सिंह सिद्धू, सुल्तानपुर लोधी से विधायक नवतेज चीमा और विजय इंदर सिंगला शामिल हैं।

जाखड़ भी उठाएंगे मुद्दे
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की मुलाकात के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान सुनील जाखड़ भी अपने कुछ मुद्दे राहुल गांधी के सामने रख सकते हैं। गौरतलब है कि वे कुछ विधायकों की शिकायतों का निपटारा कराने के लिए उनके साथ सीएम आॅफिस गए थे, लेकिन सीएम से मुलाकात के लिए उन्हें काफी लंबा इंतजार कराया गया। इसके अलावा उनका मोबाइल फोन भी सिक्योरिटी स्टाफ ने बाहर रखवा लिया था। इसके चलते जाखड़ कुछ नाराज चल रहे हैं। हालांकि उन्होंने कहा है कि ऐसी कोई बात नहीं है।

खबरें और भी हैं...