- Hindi News
- National
- सरकार संयुक्त उपक्रम बनाकर रेलवे प्रोजेक्ट्स को गंभीरता से बढ़ा रही है आगे : राजीव जैन
सरकार संयुक्त उपक्रम बनाकर रेलवे प्रोजेक्ट्स को गंभीरता से बढ़ा रही है आगे : राजीव जैन
चंडीगढ़| मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा है कि प्रदेश सरकार हरियाणा सड़क ढांचागत विकास निगम और रेलवे के साथ संयुक्त उपक्रम बनाकर रेलवे प्रोजेक्ट्स पर गंभीरता से आगे बढ़ रही है। वर्तमान सरकार के दौरान 2 प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार करने के लिए टेंडर लगाए जा चुके है, वहीं पांच अन्य रेलवे प्रोजेक्ट की फिजिब्लिटी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उन्होंने सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के उन बयानों को बेबुनियाद करार दिया, जिसमें प्रदेश सरकार पर रेलवे प्रोजेक्ट्स पर गंभीर न होने का आरोप लगाया गया था।