पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांव गांव जाकर वैन से बांटेंगे एलईडी बल्ब, अब तक 1.5 करोड़ का वितरण

गांव-गांव जाकर वैन से बांटेंगे एलईडी बल्ब, अब तक 1.5 करोड़ का वितरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | प्रदेश में अब तक 1.5 करोड़ से अधिक एलईडी बल्ब वितरित किए गए हैं, जिससे प्रति वर्ष लगभग 19,70,238 मेगावाट घंटे (मेगावाट) की ऊर्जा की बचत हुई है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के मुख्य अभियंता वीके जैन ने मोबाइल वैन को भी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह उन्नत ऊर्जा कुशल उपकरणों को अपनाने का संदेश देगी। इन वाहनों पर भी एलईडी बल्ब की बिक्री होगी और 50 रुपए प्रति एलईडी बल्ब उपभोक्ताओं को दिया जाएगा। उजाला-स्टेशन-ऑन-व्हील एक गांव में कम से कम दो बार जाएगी।

खबरें और भी हैं...