पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 18 एसडीओ की टीम शहर में पानी बर्बाद करने वालों पर रखेगी नजर

18 एसडीओ की टीम शहर में पानी बर्बाद करने वालों पर रखेगी नजर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम ने पानी की कमी को देखते हुए 15 अप्रैल से सुबह के समय पानी की बर्बादी करने वालों को रोकने के लिए 18 एसडीओ की टीम लगा दी है। हर टीम में 2-2 जेई हैं।

यानि 54 अफसर शहर में होने वाली बर्बादी को सुबह के समय चेक करने के लिए निकल रहे हैं। रविवार को पहले दिन पाइप से गाड़ियां धोने और लॉन में पानी लगाने और कोर्ट यार्ड धोने वालों के 7 चालान किए।

इन्हें कर सकते हैं शिकायत: सुबह के समय पानी की बर्बादी और लो प्रेशर सप्लाई होने की सूरत में एक्सईएन विजय कुमार प्रेमी को मोबाइल नंबर 9872511245, एसडीओ संजीव चौहान सब डिविजन नंबर 9 मोबाइल नंबर 9872511359, एसडीओ जगदीश सिंह सब डिविजन नंबर 12 को मोबाइल नंबर 9872511337 पर शिकायत कर सकेंगे। इसके अलावा मेंटेनेंस बूथ सेक्टर 15 के कंट्रोल रूम में फोन नंबर 0172- 2540200 पर शिकायत की जा सकेगी।

गर्मियों में पानी की खपत सप्लाई से 27 एमजीडी ज्यादा... निगम के पास इस समय शहर को पानी सप्लाई देने के लिए भाखड़ा नहर का 58 एमजीडी (2610 लाख लीटर ) और 254 ट्यूबवेल से 25 एमजीडी (1125 लाख लीटर) यानि 83 एमजीडी (3735लाख लीटर) है जबकि गर्मियों में पानी की खपत 110 एमजीडी (4950 लाख लीटर)तक पहुंचती है। ऐसे में 27 एमजीडी (1215 लाख लीटर)पानी की कमी रहती है। इस कमी के चलते टॉप फ्लोर पर सुबह के समय पानी पहुंचाने के लिए पानी की बर्बादी पर रोक लगाई है।

शाम को पानी सप्लाई के समय बर्बादी पर नहीं होता चालान... शाम को पानी सप्लाई के समय पाइप लगाकर घर के आगे गाड़ी धोने, कोर्ट यार्ड और लॉन में पानी लगाने पर चालान नहीं होता। वहीं, सुबह के समय बाल्टी में पानी लेकर गाड़ी धोने और गमलों में पानी लगाने वालों का भी चालान नहीं हो सकता है।

खबरें और भी हैं...