पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बगैर इक्विपमेंट एनओसी देने वाले फायर अफसर को बचाने में लगे एमसी अफसर

बगैर इक्विपमेंट एनओसी देने वाले फायर अफसर को बचाने में लगे एमसी अफसर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| मनीमाजरा फायर स्टेशन के एडिशनल चार्ज वाले स्टेशन फायर ऑफिसर एमएल शर्मा ने 26 दिसंबर 2017 को माड़ी वाला टाउन के एससीओ नंबर 2241/डी की एनओसी जारी कर दी। इसकी छत पर 25 हजार और बेसमेंट के लिए पांच हजार लीटर के टैंक लगने थे। इनके लगे बगैर ही फायर ऑफिसर ने 29 नवंबर को 2 हजार लीटर के टैंक पर ही ओके कर दिया।

भास्कर में 8 मार्च मार्च को न्यूज प्रकाशित होने पर अगले ही दिन एससीओ की छत पर 2-2 हजार लीटर की तीन टैंक और फायर एक्सटिंग्युशर लग गए। इस मामले में फायर सुपरिंटेंडेंट ने 27 मार्च को स्टेशन फायर अफसर परमजीत सिंह और बलजिंद्र सिंह ने खबर के आधार पर एक हफ्ता में रिपोर्ट मांगी। लेकिन, खबर की कापी नहीं लगाई गई। अफसरों ने अब खबर की कापी मांगी और रविवार को एससीओ की जांच करने गए। ऐसा करके चीफ फायर ऑफिसर कम एडिशनल कमिश्नर अनिल कुमार गर्ग बगैर इक्विपमेंट लगे एनओसी देने वाले फायर ऑफिसर को बचाने में लगे हैं। मनीमाजरा फायर स्टेशन के स्टेशन फायर ऑफिसर एसके गोसांई पिछले साल नवंबर माह में मेडिकल लीव पर चले गए थे।

मनीमाजरा के फायर स्टेशन का एडिशनल चार्ज सेक्टर 17 के फायर स्टेशन ऑफिसर एमएल शर्मा को दिया गया। एमसी की बिल्डिंग ब्रांच के एसडीओ की ओर से 6 नवंबर 2017 को ऑफिस मेमो नंबर 492 लगाकर चीफ फायर ऑफिसर को लेटर लिखा कि मनीमाजरा माड़ीवाला टाउन के एससीओ नंबर 2241 -डी को ऑक्युपेशन सर्टिफिकेट जारी करने से पहले वहां लगे फायर इक्विपमेंट की फिजिकल वेरीफिकेशन करवाएं। फाइल 10 नवंबर को मनीमाजरा फायर स्टेशन ऑफिसर के पास पहुंच गई। स्टेशन फायर ऑफिसर ने 18 नवंबर को सब फायर ऑफिसर से रिपोर्ट मांगी। अफसर ने लेटर लिख दिया कि लेटर के साथ बिल्डिंग प्लान नहीं लगा है।

उसके बगैर कैसे फिजिकल वेरीफिकेशन हो सकती है। वहां से लेटर चीफ फायर ऑफिसर के पास पहुंचा। ऑफिस क्लर्क धर्मेंद्र ने 20 नवंबर को लिख दिया कि बिल्डिंग प्लान की जरूरत नहीं। उसी दिन फाइल मनीमाजरा फायर स्टेशन के पास पहुंची। स्टेशन फायर ऑफिसर ने 20 नवंबर को ही बिल्डिंग चेक करने के लिए लीडिंग फायर मैन गुरमुख सिंह को लगा दिया। यहां सब फायर ऑफिसर को बाहर निकाला गया। लीडिंग फायरमैन ने 29 नवंबर को लिख दिया कि एससीओ ऑनर आशीष पाहवा फायर एनओसी के लिए तय परफार्म भरें। इस संबंधी बिल्डिंग ब्रांच एसडीओ को नहीं लिखा गया।

जांच दूसरे फायर ऑफिसर ने करवाई

मनीमाजरा फायर ऑफिसर ने मेडिकल लीव से वापस आते ही माड़ी वाला टाउन के एससीओ की जांच करवाई। उसमें क्लियर हो गया कि एमएल शर्मा ने एससीओ को गलत एनओसी जारी की। इस बारे में स्टेशन फायर ऑफिसर एसके गोसांई ने 8 मार्च को चीफ फायर ऑफिसर को लेटर लिखकर बगैर इक्विपमेंट लगने पर एनओसी जारी करने वाले फायर ऑफिसर के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट 1988 के तहत केस दर्ज करवाएं।

खबरें और भी हैं...