कूलेक्स में आकर्षक छूट का आज आखिरी दिन
चंडीगढ़| रेफ्रिजरेशन, एयर कंडीशनिंग तथा वेंटिलेशन प्रोडक्ट्स के लिए सीआईआई द्वारा आयोजित एग्जिबिशन सीआईआई कूलेक्स 2018 के तीसरे दिन हिमाचल भवन में भारी भीड़ जुटी रही। सीआईआई कूलेक्स 2018 में आने वाले आगंतुकों को इस प्रदर्शनी में न केवल आकर्षक छूट का फायदा मिला, बल्कि विभिन्न प्रकार की डील भी उन्हें उपलब्ध करवाई गई। आगंतुकों को इस बार कुछ बेहद यूनिक नई तकनीकों तथा उत्पादों से रूबरू होने का मौका मिला। जिसमें कूलर और एयर प्यूरीफायर शामिल थे। जिसमें न केवल स्मार्ट व इंटेलिजेंट टेक्नोलॉजी मौजूद थी। बल्कि साथ ही विशेष डील भी मौजूद थी। इस दौरान इंडियन सीजनल एनर्जी एफिशिएंसी रेशो इस प्रदर्शनी में आने वाली कंपनियों तथा ब्रांच का फोकस रहा। इस रेटिंग को वालंटरी आधार पर वेरिएबल स्पीड इनवर्टर एयर कंडीशनर के लिए जारी किया गया है। कूलेक्स में आज आकर्षक छूट का आखिरी दिन है।
एग्जिबिशन के दौरान एलजी द्वारा एक्सक्लूसिव तथा यूनिक तकनीक को पेश किया गया। जिसने विजिटर्स को खास तौर पर अपनी और आकर्षित किया। ओशियन ब्लैक प्रोटेक्शन तकनीक न केवल एयर कंडीशनर को अलग-अलग तापमान के प्रभाव से बचाते हैं, बल्कि साथ ही इसकी कूलिंग परफॉर्मेंस को भी बढ़ाती है। जीवन को बेहद आरामदायक बनाने के साथ ही मच्छरों से पैदा होने वाली बीमारियों को भी घर या परिवार के सदस्यों से दूर रखती है।
रीच इन फ्रीजर, डीप फ्रीजर व मिनी बार ऐसे उत्पाद रहे जिन्हें कमर्शियल तथा इंडस्ट्रियल यूनिट के लिए जारी किया गया। इस दौरान 90 स्क्वायर फीट से 250 स्क्वायर फीट तक के कमरों के लिए एयर प्यूरीफायर भी प्रदर्शित किए गए।