भावाधस समाज ने भ्रांतियों को दूर करने के लिए वकीलों को किया आमंत्रित
भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) चंडीगढ़ द्वारा भारत र|, बाबा साहब डाॅ. भीमराव अंबेडकर के 127वें जन्मदिवस पर वकीलों को आमंत्रित किया गया तथा समाज में फैली कानून के प्रति भ्रांतियों को दूर करने के लिए मौजूदा लोगों को कानूनी तौर पर जागरूक किया गया। जिन लोगों को कानूनी सहायता की जरूरत थी, उन्हें संगठन हर सम्भव सहयोग करेगा। भविष्य में आप अपने किसी भी कानूनी मामले के लिए आए हुए वकीलों से मुफ्त में सलाह भी ले सकते हैं।
कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रूप में भावाधस के राष्ट्रीय मुख्य संचालक ओपी द्राविड़ शामिल हुए। उन्होंने इस मौके पर वकीलों से राष्ट्रहित में सहयोग करने का आह्वान किया। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की ओर से भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रदर्शनी लगाई गई ओर राजीव कुमार शर्मा ने नियमों की जानकारी दी और सुरक्षित सफर के लिए आह्वान किया। विशेष अतिथि एडवोकेट अश्विनी बगानिया ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज में तमाम बुराइयों को खत्म करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में शामिल हुए वकीलों में विशेष रूप से उपस्थित रहे एडवोकेट प्रभजोत सिंह, कृति कुमार, राज कुमार सहोता, जोबन प्रिंस सिंह, राहुल बेदी, के अतिरिक्त समाज सेविका ममता डोगरा, जरनल सेक्रेटरी, लायंस क्लब वार्ड-6 ने महिलाओं के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाने पर जोर दिया। कार्यकर्ता वीरश्रेष्ठ राज कुमार अद्वैती,डॉ तरस पाल राज वंशी, वीरश्रेष्ठ अशोक पुहाल, महावीर नागवंशी मांगेराम ढलोड, र| टांक, रमेश गोगलिया, पपन झंझोटड आदि भी मौजूद थे।