पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्रिकेट में लाइव वायर्स ने बेबो टेक्नोलॉजी को 85 रन से हराया

क्रिकेट में लाइव वायर्स ने बेबो टेक्नोलॉजी को 85 रन से हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. सेक्टर-44 के दिव्या पब्लिक स्कूल में खेले जा रहे करण ठाकुर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मुकाबले में रविवार को लाइव वायर्स कोचिंग सेंटर ने बेबो टेक्नोलॉजी को 85 रनों से हराया। बेबो टेक्नोलॉजी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

लाइव वायर्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 163 रन बना। उनकी ओर से हरविंदर नैन ने 57, विपिन अरोड़ा ने 50 और अरुण लूथरा ने नाबाद 21 रन बनाए। बेबो टेक्नोलॉजी की ओर से विक्रम शर्मा और अनूप पाहवा ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में बेबो टेक्नोलॉजी की पूरी टीम 18.1 ओवरों में 78 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। उनकी ओर से अनूप पाहवा ने सर्वाधिक 19 रन बनाए। विजेता टीम की ओर से पंकज कुमार और शाहिद अहमद ने 3-3 विकेट लिए। हरविंदर नैन ने 2 और दीपक को एक विकेट मिला। हरविंदर को उनकी ऑलराउंड परफॉर्मेंस के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

खबरें और भी हैं...