पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गर्ल्स में रिजुल, कनिष्का और बॉयज में हासिल ने डबल टाइटल किया हासिल

गर्ल्स में रिजुल, कनिष्का और बॉयज में हासिल ने डबल टाइटल किया हासिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. यूटी स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की ओर से करवाए जा रहे चंडीगढ़ बैडमिंटन टूर्नामेंट का रविवार को समापन हो गया। सेक्टर-7 के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस टूर्नामेंट में रिजुल और कनिष्का ने गर्ल्स कैटेगरी में डबल टाइटल अपने नाम किए। रिजुल ने पहले गर्ल्स अंडर-13 सिंगल्स का फाइनल जीता और फिर कनिष्का के साथ मिलकर अंडर-15 डबल्स का खिताब भी अपने नाम किया। वहीं, कनिष्का ने शगुनप्रीत के साथ मिलकर गर्ल्स अंडर-13 डबल्स का खिताब जीतकर डबल टाइटल पर कब्जा किया। वहीं, बॉयज में हासिल ने शानदार प्रदर्शन किया और डबल टाइटल जीता। हासिल ने बॉयज अंडर-15 सिंगल्स और बॉयज अंडर-15 डबल्स के फाइनल जीते।

गर्ल्स अंडर-13 के फाइनल में रिजुल का सामना शगुनप्रीत से था। पहले सेट में रिजुल ने 21-14 के अंतर से जीत हासिल कर ली। लेकिन अगले सेट में उन्हें शगुनप्रीत ने 21-19 के अंतर से हराकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। आखिरी सेट में रिजुल ने 21-15 के अंतर से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया। इसी कैटेगरी में तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में अलीशा ने कनिष्का को 16-21, 21-14, 21-15 के अंतर से हराया।

इसके बाद रिजुल ने कनिष्का के साथ मिलकर गर्ल्स अंडर-15 डबल्स के फाइनल में शगुनप्रीत और तान्या शर्मा की जोड़ी को 21-10, 16-21 और 21-16 के अंतर से हराकर खिताब जीता। इस कैटेगरी में तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में मिली और समरीन की जोड़ी ने तनीशा और तीशा की जोड़ी को 22-20, 21-15 के अंतर से हराया।

वहीं, कनिष्का ने गर्ल्स अंडर-13 डबल्स के फाइनल में शगुनप्रीत के साथ मिलकर अलीशा और रिजुल की जोड़ी को सीधे सेट्स में 21-9, 21-9 के अंतर से हराया। गर्ल्स अंडर-17 डबल्स के फाइनल में नैना और वृंदा की जोड़ी ने जैसमिन रावत और तान्या शर्मा की जोड़ी को 21-13, 24-22 के अंतर से हराकर खिताब पर कब्जा किया।

सेक्टर-7 के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले जा रहे टूर्नामेंट का समापन

बॉयज अंडर-15 सिंगल्स में गुरबख्श का हासिल से सामना

बॉयज अंडर-15 सिंगल्स के फाइनल में हासिल का सामना गुरबख्श से था। इस मैच में हासिल ने गुरबख्श को 21-10, 21-18 के अंतर से हराकर खिताब जीता। इसी कैटेगरी में तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में यर्थाथ ने विशेष को 21-10, 21-14 के अंतर से मात दी। वहीं, हासिल ने बॉयज अंडर-15 डबल्स के फाइनल में गुरबख्श के साथ मिलकर जायान और विशेष की जोड़ी को 21-12, 21-16 के अंतर से हराया।

बॉयज अंडर-17 सिंगल्स में चैंपियन बने ध्रुव

इस टूर्नामेंट में ध्रुव बंसल ने बॉयज अंडर-17 का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में उनका मुकाबला संयम से था, जिसमें उन्होंने 21-12, 21-15 के अंतर से जीत हासिल की। इसी कैटेगरी में तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में यर्थाथ ने गुरबख्श को 21-15, 21-16 के अंतर से हराया। वहीं, बॉयज अंडर-17 डबल्स में आर्यन और संयम की जोड़ी ने ध्रुव बंसल और विशेष की जोड़ी को 21-14, 21-16 के अंतर से हराकर टाइटल जीत लिया। इस कैटेगरी में गुरबख्श और हासिल की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही।

समरवीर ने जीता बॉयज अंडर-13 का खिताब

बॉयज अंडर-13 के फाइनल में समरवीर ने अश्विन को 21-9, 21-10 के अंतर से हराकर खिताब पर कब्जा किया। इसी कैटेगरी में तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में पीयूष चौहान ने अकुल को 21-18, 13-21, 23-21 के अंतर से हराया।

खबरें और भी हैं...