पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गेल के शॉट्स ने बनाया सुपर संडे

गेल के शॉट्स ने बनाया सुपर संडे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहाली. आईपीएल सीजन-11 में एक बार फिर से किंग्स ने अटैकिंग गेम खेली और संडे को सुपर संडे में बदल दिया। पहलेे होम मैच में किंग्स के लिए केएल राहुल ने तेज शुरुआत की थी जबकि इस बार बारी कैरेबियन तूफान की थी। कैरेबियन स्टार क्रिस गेल ने आईएस बिंद्रा स्टेडियम मोहाली में अपने पहले ही मैच में 22 बॉल्स पर 50 रन बनाकर सभी को जवाब दे दिया कि उनका क्रिकेट अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने अपने पहले 50 रनों में दीपक चाहर के एक ही ओवर में 22 रन बटोरे और किंग्स को फ्रंट फुट पर ला दिया। दूसरी ओर से केएल राहुल भी उनका साथ देते रहे और दोनों ने पहले 6 ओवरों में टीम का स्कोर 75 रन तक पहुंचा दिया। क्रिस गेल ने सीजन शुरू होने से पहले साफ कर दिया था कि आईपीएल ऑक्शन में जब किसी टीम ने उन पर बोली नहीं लगाई थी तब वे काफी आहत हुए थे। लेकिन बाद में किंग्स ने उन्हें उनके बेस प्राइस पर उन्हें अपने साथ जोड़ लिया। गेल ने कहा था कि पहले वे हर्ट हुए थे और अब उनके सामने आने वाले बॉलर्स हर्ट होंगे। मैदान के हर स्टैंड में फैंस भरे रहे और हर बॉल पर अपनी टीम का हौसला बढ़ाते रहे।

प्रीति फिर से पहुंचीं पंजाब फैंस के बीच

किंग्स इलेवन पंजाब की को-अोनर प्रीति जिंटा एक बार फिर से अपने फैंस के बीच पहुंचीं। प्रीति ने इनिंग्स ब्रेक में टी-शर्ट उठाई और चल पड़ी फैंस स्टैंड्स की अोर। उन्होंने हर स्टैंड के पास जाकर टी-शर्ट थ्रो की। उनके आने का फैंस भी काफी इंतजार कर रहे थे। पंजाब के टैटू बनाने के लिए भी सभी इंतजार करते रहे और टैटू के साथ वे अंदर मैदान में आए।



चंडीगढ़, सोमवार 16 अप्रैल, 2018 |

05

खबरें और भी हैं...