पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एश्योर टी 20 कप में स्काई वॉकर्स की जीत से हुई शुरुआत

एश्योर टी-20 कप में स्काई वॉकर्स की जीत से हुई शुरुआत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. रविवार से शुरू हुए एश्योर टी-20 कप में स्काई वॉकर्स ने अपने पहले मुकाबले में स्पार्ट्न्स को 72 रनों के विशाल अंतर से हराया। लांडरां क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मुकाबले में स्पार्ट्न्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। स्काई वॉकर्स ने राजेश बेदी की 83 रनों की बेहतरीन पारी की बदौलत 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। राजेश के अलावा रोहित ने 48 रनों की पारी खेली। जवाब में स्पार्ट्न्स की पूरी टीम 17.2 ओवरों में महज 88 रन पर ही सिमट गई। उनकी ओर से प्रताप बाजवा ने सर्वाधिक 22 रन बनाए। स्काई वॉकर्स की ओर से निशांत ने 9 रन देकर 3 विकेट लिए। राजेश बेदी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं दिन के एक अन्य मुकाबले में हिमाचल वॉरियर्स ने बीएनके को 9 रनों से हराया। बीएनके ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। हिमाचल वॉरियर्स ने 6 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। उनकी ओर से परवेश ने 70 रनों की पारी खेली। जवाब में बीएनके की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 148 रन ही बना सकी।

खबरें और भी हैं...