पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अरविंदरप्रीत, पीयूष, प्रत्यक्ष और अर्णव ने जीता चेस टूर्नामेंट

अरविंदरप्रीत, पीयूष, प्रत्यक्ष और अर्णव ने जीता चेस टूर्नामेंट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. मोहाली के लर्निंग पाथ्स स्कूल में चल रहे दो दिन के ओपन चेस टूर्नामेंट में अरविंदरप्रीत, पीयूष, प्रत्यक्ष, अर्णव, स्वास्तिक और तुशिता ने अलग-अलग कैटेगरी के खिताब अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए 90 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों में काफी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस टूर्नामेंट में 7 राउंड में मुकाबले हुए।

ओपन कैटेगरी में अरविंदरप्रीत सिंह पहले स्थान पर रहे। दूसरा स्थान अमनप्रीत सिंह को मिला जबकि अपूर्णा तीसरे स्थान पर रही। गर्ल्स कैटेगरी में तुशिता चोपड़ा पहले स्थान पर रहीं। दूसरा स्थान मिताली सैणी और तीसरा श्रृष्टि गुप्ता को मिला।

अंडर-15 कैटेगरी में पीयूष पहले, अजय कुमार यादव दूसरे और जसप्रीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-13 में प्रत्यक्ष गोयल पहले स्थान पर रहे जबकि रूहन गुप्ता को दूसरा और मनोहव सेठी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। अंडर-11 कैटेगरी में अर्णव कुशवाहा पहले स्थान पर रहे। दूसरा स्थान शौनक चौधरी को मिला जबकि चिन्मय जग्गा तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-9 कैटेगरी में स्वास्तिक सिंघल पहले, प्रिशियस बंसल दूसरे और अमय गोयल तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-7 कैटेगरी वनिका को पहला स्थान मिला।

खबरें और भी हैं...