पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्ट्राइकर्स इलेवन ने जीती पहली अनित्या क्रिकेट लीग

स्ट्राइकर्स इलेवन ने जीती पहली अनित्या क्रिकेट लीग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. ट्राईसिटी में खेले गए पहले अनित्या क्रिकेट लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में स्ट्राइकर्स इलेवन की टीम चैंपियन रही। रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में उन्होंने मावी प्रॉपर्टीज को 17 रनों के अंतर से हराया। स्ट्राइकर्स इलेवन ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। उन्होंने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 163 रन बनाए। उनकी ओर से रजत कालिया ने 39 और दीक्षित भट्‌ट ने 36 रनों की पारी खेली। मावी प्रॉपर्टीज के सविंदर सिंह गिल ने 3 विकेट लिए। जवाब में मावी प्रॉपर्टीज की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी। मावी की ओर से सुनील कुमार ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। वहीं, स्ट्राइकर्स की ओर से दमन ने 2 विकेट लिए।

खबरें और भी हैं...