पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दूसरे का खाना खाने वालों के खिलाफ केस हो सकता है कैंसिल

दूसरे का खाना खाने वालों के खिलाफ केस हो सकता है कैंसिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-10 स्थित माउंटव्यू होटल में जिस मां-बेटी की ओर से खाने को लेकर तोड़फोड़ और महिला सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ मारपीट का केस दर्ज किया गया था। उसे अब रिएग्जामिन किया जाएगा। दरअसल दोनों ने अपनी परेशानी का हवाला देते हुए डीजीपी तेजिंदर सिंह लूथरा को शिकायत दी है कि उनके ऊपर जो केस दर्ज किया गया है, उसे दोबारा से जांचा जाए। उनकी किसी तरह की तोड़फोड़ की कोई मंशा नहीं थी, सब कुछ मिसअंडरस्टेंडिंग के चलते हुआ। इस पर दोबारा से जांच शुरू कर दी गई है। करनाल के अरबन इस्टेट की रहने वाली 32 साल की स्वाति कटारिया और 55 साल की रानी कटारिया (मां) के खिलाफ पुलिस ने मार्च में केस दर्ज किया था।

सेक्टर-10 स्थित होटल माउंटव्यू के सिक्योरिटी अफसर एसपी भारद्वाज ने शिकायत दी थी कि मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे गेस्ट के लिए टेबल पर नाश्ता तैयार था। जिन लोगों के लिए नाश्ता बनाया गया वह आने लगे थे। इतने में दो कस्टमर स्वाति कटारिया और रानी कटारिया होटल में आई, और परांठे का आर्डर दिया। इसके बाद दोनों ने टेबल पर किसी और के लिए तैयार रखे ब्रेकफास्ट को खाना शुरू दिया था। होटल स्टॉफ के मना करने पर दोनों ने होटल स्टाफ से बदतमीजी शुरू कर दी। काफी समझाने बुझाने पर भी दोनों शांत नहीं हुई। बताया गया कि महिला ने थूक तक फेंका। हालात को बिगड़ता देख होटल के और मेंबर आकर उन्हें समझाने की कोशिश करने लगे। लेकिन दोनों में होटल के ब्रेकफास्ट एरिया में तोड़फोड़ शुरू कर दी थी। होटल स्टॉफ मां-बेटी को समझाने बुझाने की कोशिश कर रहा था। इतने में दोनों ने टेबल पर रखा सारा सामान बिखेर दिया। इसके अलावा करीब 20-30 गिलास और प्लेटें भी तोड़ दी। सारा वाक्या सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड था। इसके अलावा दोनों ने इसके अलावा मेडिकल के दौरान सेक्टर-16 अस्पताल के डॉक्टरों से भी मिसबिहेव किया था।

खबरें और भी हैं...