पब्लिक पैलेस पर शराब पीने वाले पकड़े 56 केसों में 57 लोग गिरफ्तार
शहर में कहीं भी पब्लिक पैलेस पर शराब पीने वालों के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस की ओर से लगातार ड्राइव चलाई जा जारी है। रविवार रात को पुलिस ने शहर में अलग-अलग जगहों पर खुले में शराब पी रहे 57 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ एफआईआर रजिस्टर की गई है। हालांकि बेलेबल ऑफेंस होने के चलते सभी आरोपियों को बेल पर छोड़ दिया गया है। बताया गया है कि पुलिस ने कुल 56 केसों में इन लोगों को गिरफ्तार किया पुलिस के मुताबिक पकड़े जाने के बाद लोगों का हॉस्पिटल से मेडिकल कराया गया, जिसने शराब की पुष्टि होने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक शहर में यह ड्राइव भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगी।