पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कॉलोनी नंबर 4 के पास दाे कारों में टक्कर, केस दर्ज

कॉलोनी नंबर-4 के पास दाे कारों में टक्कर, केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉलोनी नंबर-4 के नजदीक दो कारों के बीच टक्कर हो गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं पहुंची। हालांकि कारों का काफी नुकसान हो गया। मामले में इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि पुलिस को पंचकूला के रहने वाले राज कुमार ने शिकायत दी थी कि गांव फैदा के रहने वाले विवेक शर्मा ने अपनी कार से उनकी कार और एक अन्य कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। इसके बाद मामले में केस दर्ज कर लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर बेल पर छोड़ दिया गया है।

खबरें और भी हैं...