पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीजीआई के नजदीक जंगल एरिया में 13 साल के बच्चे से चेन स्नैचिंग

पीजीआई के नजदीक जंगल एरिया में 13 साल के बच्चे से चेन स्नैचिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | शहर में स्नैचिंग की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। इस बार स्नैचर ने एक 13 साल के बच्चे को निशाना बनाया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और स्नैच हुई सिल्वर की चेन भी बरामद कर ली गई। सिंघा देवी रोड, नाडा के रहने वाले आनंद प्रकाश ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनका 13 साल का बेटा आशीष पीजीआई के बैक साइड पर लगते जंगल के पॉन्ड में नहाने गया था। वहां किसी ने उनके बेटे से सिल्वर की चेन छीन ली और वह मौके से फरार हो गया। आनंद प्रकाश की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और 19 साल के सन्नी को गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने सन्नी के खिलाफ आईपीसी की धारा 356, 379 और 411 के तहत केस दर्ज किया।

खबरें और भी हैं...