बेस्ट फोटोग्राफी के लिए 8 फोटोग्राफर होंगे सम्मानित
शिमला | वन विभाग द्वारा नैनीताल में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी में बेहतरीन वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी के लिए 27 अप्रैल को 8 प्रतिभावान फोटोग्राफरों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें पंजाब और हिमाचल के फोटोग्राफर भी शामिल हैं। इसमें पंजाब से चार वन्यप्राणी फोटोग्राफरों में जतिंदर विज, अरविन्द सयाल, जगजीत पनेसर और राकेश सुथार को यह सम्मान मिलेगा जबकि इनमें हिमाचल प्रदेश के जुब्बल गांव के प्रकाश बादल को उनकी फोटोग्राफी के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मुंबई के मनोज केजरीवाल, दिल्ली के राजीव भाटिया तथा हल्द्वानी के निशीथ गुप्ता को भी यह सम्मान दिया जाएगा। यह जानकारी नैनीताल बर्ड फेस्टिवल के आयोजक वन मंडलाधिकारी धर्म सिंह मीणा और हेमंत बिशनोई एवं सुब्रतो चटर्जी ने दी। उन्होंने बताया कि इन आठ फोटोग्राफ्रों का चयन इनकी बेहतरीन वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी को ध्यान में रखते हुए किया है।
लगाई जाएगी चित्र प्रदर्शनी : फेस्टिवल के दौरान देश भर से चुनी गईं 25 महिला फोटोग्राफरों की चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसकी चीफ पैटर्न बैंगलोर की चर्चित महिला वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर जैनी मारिया होंगी। इस प्रदर्शनी में रीजन से क्रान्ति धीमान और तारिका संधू (पटियाला), रीमा ढिल्लों, हरलीन कौर, अनुप्रीत मावी (चंडीगढ़) और नाजनीन सिद्दकी, अनुराधा बिशनोई, प्रीती चतुर्वेदी, अनीता कथूरिया (दिल्ली) आदि शामिल होंगी|