पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अतिरिक्त पाठयक्रमों को कमेटी गठित, जल्द देनी होगी रिपोर्ट

अतिरिक्त पाठयक्रमों को कमेटी गठित, जल्द देनी होगी रिपोर्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने राज्य के राजकीय कालेजों में अतिरिक्त पाठयक्रमों के क्रियान्वयन के लिए विभिन्न अधिकारियों की कमेटियां गठित की गई हैं। इन्हें एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देनी होगी। साॅफ्ट कौशल के लिए बनाई गई कमेटी के सदस्यों में एचयूआरवीए के कुलपति प्रो. राजवीर, फरीदाबाद की वाईएमसीए विश्वविद्यालय से प्रो. संदीप ग्रोवर, सालाहेडी के जीसीडब्ल्यू से सुश्री अनुपमा बत्तरा, लीप कौशल से जसमीत, केपीएमजी से अमित सचदेवा शामिल हैं। यह समिति किसी अन्य सदस्य को भी ले सकती है। यह समिति की एचयूआरवीए के कुलपति प्रो. राजवीर की अध्यक्षता में कार्य करेगी जो बेस्ट प्रेक्टिस पर अध्ययन, आउटलाइन पाठयक्रमों को तैयार करना, डिजाइन कोर्स और विकसित माडयूल, परियोजना की समीक्षा प्रगति, प्रशिक्षण व्यवस्थाएं, वर्तमान स्टाफ का क्षमता निर्माण व अन्य स्टाफ की जरूरतों के साथ मूल्यांकन, पाठयक्रमों के वितरण पर सुझाव, तकनीकी आवश्यकता पर मूल्यांकन, अन्य महत्वपूर्ण नीतियां व अन्य मुदों के साथ राज्य व जिला मिशन टीम का मार्गदर्शन शामिल है।

औद्योगिक संपर्क समिति के सदस्यों में हरियाणा विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज नेहरू, फरीदाबाद जीसी के प्रधानाचार्य प्रीता कौशिक, गुरुग्राम के सहायक प्रो. संदीप मान, केपीएमजी से अमित होंगे।

खबरें और भी हैं...