पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हरियाणा में 20 साल बाद इनेलो बसपा का गठबंधन

हरियाणा में 20 साल बाद इनेलो-बसपा का गठबंधन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | हरियाणा में 20 साल बाद एक बार फिर इनेलो-बसपा में गठबंधन हो गया है। बुधवार को इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला और बसपा के उत्तर भारत के प्रभारी डॉ. मेघराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की। कहा-लोकसभा और विधानसभा चुनाव एकसाथ मिलकर लड़ेंगे। हालांकि, सीटों के बंटवारे को लेकर कोई खुलासा नहीं किया। सिर्फ इतना कहा कि चुनाव से पहले देखा जाएगा कि कौनसी पार्टी का उम्मीदवार कहां से जीत सकता है। अभय ने कहा, ‘यह बहन-भाई के रक्षाबंधन जैसा गठबंधन है। ये गठबंधन प्रदेश को भाजपा मुक्त करेगा।’

इनेलो 3 बार सत्ता से बाहर, बसपा के सहारे समीकरण बदलने की कोशिश

साढ़े तेरह साल से इनेलो सत्ता से बाहर है। कार्यकर्ता निराश हैं। बसपा भी हरियाणा में किंगमेकर की भूमिका में आना चाहती है। प्रदेश में दलितों का वोटबैंक करीब 30% है। यह बसपा व कांग्रेस के पक्ष में ही ज्यादा रहते हैं।

खबरें और भी हैं...