पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुष्कर्म जैसे मामलों में होनी चाहिए मौत जैसी सख्त सजा : फारूख अब्दुल्ला

दुष्कर्म जैसे मामलों में होनी चाहिए मौत जैसी सख्त सजा : फारूख अब्दुल्ला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर| जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला ने कठुआ में मासूम बच्ची से दुष्कर्म मामले में कहा कि घटना घिनौनी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। दुष्कर्म जैसे मामलों में मौत जैसी सख्त सजा होनी चाहिए। वह बुधवार को श्री दरबार साहिब माथा टेकने पहुंचे थे। श्री दरबार साहिब के सूचना केंद्र में सूचना अधिकारियों ने उन्हें श्री हरिमंदिर साहिब और सिख इतिहास के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान को हर मामले का हल बातचीत व आपसी सहमति से करना चाहिए। इसी में दोनों देशों की भलाई है। आपसी सहमति का माहौल बनने से आतंकवाद की समस्या अपने आप ही हल हो जाएगी।

दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से शिरोमणि अकाली दल समेत छह संस्थाओं को नोटिस

होशियारपुर | दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के बैंच ने शिरोमणि अकाली दल, शिरोमणि कमेटी, दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी, भारत के चुनाव आयोग, पंजाब चुनाव आयोग, पंजाब गुरद्वारा चुनाव आयोग और डायरेक्टर गुरद्वारा चुनाव दिल्ली को 12 सितंबर 2018 के लिए नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। गौरतलब है कि सोशलिस्ट पार्टी के नेता बलवंत सिंह खेड़ा ने 2004 में भारत के चुनाव आयोग के पास दो विधान रखने पर धर्म और सिआसत के गठजोड़ करने के विरुद्ध शिकायत की थी कि अकाली दल की मान्यता रद्द की जाए। चुनाव कमीशन द्वारा स्पष्ट फैसला न देने के कारण 2009 में दिल्ली हाईकोर्ट में केस दायर किया था। आरोप था कि पार्टी ने 1989 में चुनाव कमीशन सामने गलत हलफनामा देकर जालसाजी की है।

पाठी और युवक ने साथ बैठकर लगाए नशे के टीके, युवक की ओवर डोज से मौत, बाइक से बांधा

मोगा| एक ही गांव का रहने वाले युवक और गुरुद्वारे के पाठी ने गांव बुक्कन वाला में एक मोटर पर नशे का टीका लगाए। इसी बीच युवक को टीका ओवर डोज लगने के चलते हालत गंभीर हो गई तो उसका साथी पाठी उसे बाइक पर बिठाकर रास्ते में गांव जैसिंह वाला स्थित सूखे सूए में फेंकने लगा, इतने में वहां महिलाओं ने देख लिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने बाइक चालक को पकड़ लिया तथा युवक की हालत को देखते हुए अस्पताल भिजवाया लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव जैसिंह वाला से होकर निकलते सूए में बुधवार शाम करीब चार बजे कुछ महिलाएं घर के लिए सूखी लकड़ियां इकट्ठा कर रही थीं। इतने में एक बाइक सवार व्यक्ति बाइक के वहां पहुंचा। उसने बाइक पर पीछे एक युवक को बांधकर बिठा रखा था।

कर्मियों पर 200 रुपए डेवलपमेंट टैक्स के विरोध की तैयारी में पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन

चंडीगढ़ |पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन की प्रदेश कमेटी की बैठक बुधवार को प्रधान मेघ सिंह सिद्धू की अध्यक्षता में हुई। पंजाब सिविल सचिवालय एसोसिएशन के प्रधान सुखचैन सिंह खैरा ने कहा क‌ि सरकार ने कर्मचारियों की जेब पर हमला 2400 रुपये सालाना डेवलपमेंट टैक्स से रूप में किया है। इसके लिए कर्मचारी संगठनों को एकजुट होकर विरोध का सुर तेज करना होगा। यूनियन के संरक्षक नच्छतर सिंह भाईरूपा और सीनियर उपाध्यक्ष अमरीक सिंह संधू ने सरकार को चेताया कि यूनियन के साथ जल्द बातचीत का दरवाजा नहीं खोला तो पंजाब सिविल सचिवालय बंद कर दिया जाएगा।

बिगड़ रहे माहौल को तुरंत काबू करने के लिए सभी दलों की मीटिंग बुलाए सरकारः कैंथ

चंडीगढ़| संविधान चौक फगवाड़ा पर शुरू हुए विवाद में अमन कानून की व्यवस्था गंभीर होती जा रही है। नेशनल शेड्यूल कास्ट अलायंस के प्रधान परमजीत सिंह कैंथ ने कहा है कि कैप्टन सरकार को ऐसे माहौल के शांतिपूर्वक हल के लिए सर्व पार्टी मीटिंग बुलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को भाईचारे में बिगड़ रहे माहौल को तुरंत काबू करना चाहिए। कैंथ ने कहा कि सरकारी सरप्रस्ती प्राप्त खुद बने कई प्रधान पैदा हो रहे हैं। आतंकवाद खत्म करने के नाम पर बने ऐसे संगठनों की जांच की जानी चाहिए और उन्हें दी गई सुरक्षा तुरंत वापस लेनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...