हिंदू नेताओं की सुरक्षा में लापरवाही, वीकली सिक्योरिटी रिपोर्ट बननी बंद
चंडीगढ़| पिछले कुछ महीनों से हिंदू नेताओं की सुरक्षा को लेकर अलर्ट पुलिस विभाग अब फिर से लापरवाह हो गया है। इस लापरवाही का खुलासा तब हुआ जब इंटेलिजेंस के उच्च अधिकारियों ने डीआईजी रोपड़, आईजी पटियाला जोन और एसएसपी मोहाली से जवाब मांगा कि कुछ हिंदू नेताओं की सिक्योरिटी संबंधी वीकली रिपोर्ट पिछले कुछ समय से उनके पास क्यों नहीं पहुंच रही है। इनमें शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा प्रमुख हैं। निशांत शर्मा की सिक्योरिटी संबंधी रिपोर्ट हर हफ्ते डीजी इंटेलिजेंस को पहुंच रही थी, लेकिन पिछले कुछ समय से यह रिपोर्ट उनके पास पहुंचनी बंद हो गई है। इस बारे में पता चलने पर निशांत शर्मा ने आशंका जताई है कि किसी संगठन की ओर से उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। आने वाले समय में इसके बुरे नतीजे सामने आ सकते हैं। ऐसे में पुलिस अफसरों को उनकी सुरक्षा पर उचित ध्यान देना चाहिए। जिन हिंदू नेताओं की सुरक्षा बरकरार रखी जानी है, उनके बारे में इंटेलिजेंस रिपोर्ट मांगी गई थी। इनमें शिव सेना हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा, संजीव घनौली, पवन गुप्ता, हरविंदर सोनी और राहुल शर्मा शामिल हैं। इनके अलावा बाकी नेताओं की सिक्योरिटी विद्ड्रा की जा रही है।
इंटेलिजेंस ने अफसरों को लगाई लताड़