पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कैप्टन की राहुल से मुलाकात आज, बदल सकते हैं कुछ मंत्रियों के विभाग

कैप्टन की राहुल से मुलाकात आज, बदल सकते हैं कुछ मंत्रियों के विभाग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| पंजाब कैबिनेट के विस्तार को लेकर जहां मौजूदा मंत्रियों की धड़कनें तेज हो गई हैं, वहीं मंत्री पद की आस लगाए बैठे विधायक भी सांस रोके अंतिम घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली पहुंच गए। वे वीरवार को दोपहर 3.30 बजे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलेंगे। मीटिंग में खाली पड़े मंत्री पदों के बारे में भी फैसला होने की उम्मीद है। वैसे मुख्यमंत्री दो दिन पहले ही यह संकेत दे चुके हैं कि 19 को राहुल गांधी के साथ होने वाली बैठक के बाद कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। इस बैठक में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार में कुछ मौजूदा मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं जबकि कुछ अहम विभाग मुख्यमंत्री अपने पास ही रखेंगे।

इन नामों पर है चर्चा

जिनके विभाग बदलने की चर्चा है, उनमें शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरुणा चौधरी और कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत के नाम सबसे आगे हैं। तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खाते में मौजूदा विभाग के साथ कोई अन्य विभाग भी जुड़ सकता है। इसके साथ ही, खेल मंत्री का ओहदा भारतीय हाकी टीम के कप्तान रहे विधायक परगट सिंह को मिल सकता है।

दूसरी ओर, खाली मंत्री पदों पर जिन्हें मौका मिल सकता है, उनमें यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वडिंग, फतेहगढ़ साहिब से विधायक कुलजीत नागरा, मोहाली से विधायक बलबीर सिंह सिद्धू, सुल्तानपुर लोधी से विधायक नवतेज चीमा और विजय इंदर सिंगला के नाम सबसे आगे हैं।

खबरें और भी हैं...