पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लंगाह रेप केस की सुनवाई राज्य से बाहर कराने की मांग पर सरकार को नोटिस

लंगाह रेप केस की सुनवाई राज्य से बाहर कराने की मांग पर सरकार को नोटिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | अकाली नेता सुच्चा सिंह लंगाह ने उनके खिलाफ गुरदासपुर जिला अदालत में विचाराधीन रेप केस मामले की सुनवाई राज्य से बाहर कराए जाने की मांग की है। हाईकोर्ट ने बुधवार को याचिका पर प्राथमिक सुनवाई के बाद पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर मामले पर जवाब मांगा है। याचिका में लंगाह ने कहा है कि सुनवाई कर रहे जज का रवैया उनके प्रति भेदभावपूर्ण है। यही नहीं जज ने उनकी खराब मेडिकल हालत पर भी ध्यान नहीं दिया और कहा कि बीमारी का बहाना कर कोर्ट में पेश होने से बचने का प्रयास किया जा रहा है। लंगाह की तरफ सीनियर एडवोकेट जेएस बेदी ने कोर्ट में कहा कि इस मामले की सुनवाई के दौरान भी तीन डिस्ट्रिक्ट अटार्नी बदले जा चुके हैं। मौजूदा समय में भी तीन एडिशनल डिस्ट्रिक्ट अटार्नी की स्पेशल टीम इस मामले में उनके खिलाफ पैरवी कर रही है। ऐसे में उन्हें उम्मीद नहीं है कि सुनवाई निष्पक्ष हो सकेगी।

लंगाह नहीं पहुंचे पेशी पर, अगली सुनवाई 25 को

गुरदासपुर| इधर पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह बुधवार को पेशी पर सीजीएम प्रेम कुमार की कोर्ट नहीं पहुंचे। बताया जाता है कि खराब स्वास्थ्य और डॉक्टर से चैकअप कराने की बात उनके वकील ने कोर्ट को बताई। इसके चलते कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 25 अप्रैल रखी है। मालूम हो कि पुलिस विभाग की एक महिला कर्मी ने पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह पर रेप, धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। हालांकि बाद में पीड़िता अपने बयान से मुकर गई थी और उसने कोर्ट में पुलिस पर ही आरोप लगाया था।

खबरें और भी हैं...