पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शहरी स्वराज अभियान का आगाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ . स्वच्छ भारत मिशन को जन-जन का अभियान बनाने को शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में शहरी स्वराज अभियान का आगाज किया गया। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मंत्री, बोर्ड और निगम चेयरमैन, विधायक, मेयर एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। अभियान की संयोजक शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने कहा कि यह अभियान 5 मई तक चलेगा।

यूं चलेगा अभियान : शहरी स्वराज अभियान में 19 अप्रैल को सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान, 20 को कचरा, रिडयूस, रिसाईकिल, 21 को पालिका स्तर पर विशेष अभियान, 22 को स्लम क्षेत्र में जाकर आम जन को स्वच्छाग्रही बनाने का आह्वान करना, 23 को स्कूल कॉलेजों एवं शिक्षण संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन 24 व 25 को शहरी क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान कार्यक्रम, 26 व 27 अप्रैल को सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों की सफाई अभियान चलाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...