कॉमनवेल्थ गेम्स में पुलिस के चार मेडल विजेता खिलाड़ी आज होंगे सम्मानित
चंडीगढ़ | कॉमनवेल्थ गेम्स में पुलिस के मेडल विजेता चार खिलाड़ियों को डीजीपी बीएस संधू बृहस्पतिवार को सम्मानित करेंगे। सम्मनित किए जाने वाले खिलाड़ियों में बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक विजेता डीएसपी विकास कृष्ण, कुश्ती में रजत पदक विजेता सब इंस्पेक्टर मौसम खत्री व महिला सब-इंस्पेक्टर बबीता फौगाट और डिस्कस थ्रो में रजत पदक विजेता महिला सब इंस्पेक्टर सीमा पूनिया शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि सरकार भी प्रदेश के सभी मेडल विजेता खिलाड़ियों को 26 अप्रैल को पंचकूला में समारोह आयोजित किया जाएगा, जहां खिलाड़ियों कैश अवार्ड दिए जाएंगे।