पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 10 राज्यों ने अपनाई प्रदेश की ऑनलाइन अध्यापक स्थानांतरण नीति : सीएम

10 राज्यों ने अपनाई प्रदेश की ऑनलाइन अध्यापक स्थानांतरण नीति : सीएम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि सरकार ने 550 खेल नर्सरियां बनाई ताकि बच्चे बचपन से ही खेलों में आगे बढ़ें और नई खेल नीति के अनुसार खिलाड़ियों को एचसीएस तथा एचपीएस स्तर तक की नौकरियां ‌दी जाएगी।

भाजपा सरकार ने ई-गवर्नेंस पर जोर दिया और लोगों को लाभान्वित किया। वर्तमान राज्य सरकार ने शिक्षकों को सम्मान दिया है। इससे पूर्व, शिक्षकों में अपने स्थानांतरण के बारे में भय की भावना व्याप्त थी। लेकिन सरकार ने पारदर्शी ऑनलाइन अध्यापक स्थानांतरण नीति लागू की। इसके तहत 93 प्रतिशत शिक्षक अपने पहले, दूसरे और तीसरे विकल्प के अनुसार स्टेशन मिलने से संतुष्ट हैं।

ऐसा पहली बार हरियाणा में हुआ और आज देश के 8 से 10 राज्य हरियाणा की इस पारदर्शी ऑनलाइन अध्यापक स्थानांतरण नीति का अनुसरण कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...