पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन मजबूत करें : एक्टिंग चीफ जस्टिस

पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन मजबूत करें : एक्टिंग चीफ जस्टिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| सड़कों में बढ़ती ट्रैफिक की प्रॉब्लम, पार्किंग एरिया में भीड़ और बढ़ते पॉल्युशन को देखते हुए अब एक्टिंग चीफ जस्टिस अजय कुमार मित्तल ने पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन को मजबूत करने के लिए कहा है। इसके लिए पंजाब, हरियाणा और यूटी चंडीगढ़ प्रशासन के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट को कहा है कि वे स्पेशल बसें ऑफिस टाइमिंग के हिसाब से रूट पर लगाए।

जिससे खासतौर से हाईकोर्ट का स्टाफ जो साथ लगते एरिया जैसे जीरकपुर, मोहाली, खरड़, पंचकुला या चंडीगढ़ के अलग-अलग सेक्टरों से आता है, वो टाइम पर बिना ट्रैफिक में फंसे ऑफिस पहुंच सकें। इससे पार्किंग एरिया में अभी जो भीड़ होती है, उसको संभाला जा सकेगा। साथ ही प्राइवेट व्हीकल्स में ही ज्यादातर इंप्लाइज आते हैं। जिसके चलते एयर पॉल्युशन भी ज्यादा होता है, इसलिए एयर पॉल्युशन की समस्या भी कम होगी।

इसके साथ ही एक्टिंग चीफ जस्टिस ने कोर्ट के सभी स्टाफ को टाइम पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं, ताकि पब्लिक को कोई परेशानी न हो। वहीं, बुधवार को रजिस्ट्रार (एडमिनिस्ट्रेशन) और ओएसडी ने सरप्राइज चेकिंग हाईकोर्ट की अलग-अलग ब्रांचेज में की। कुछ अफसर लेट पहुंचे, जबकि कुछ सीट पर नहीं मिले। जिनको वॉर्निंग भी दी गई है।

खबरें और भी हैं...