दिनभर चलीं गर्म हवाएं, तापमान 400 के पास पहुंचा
चंडीगढ़ | बुधवार को दिन का तापमान 40 डिग्री के पास पहुंचने के साथ ही दिनभर गर्म हवाएं चलीं। सड़कें सूनी नजर आईं। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक अगले 3 दिन राहत के आसार नहीं हैं। दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक होने के आसार हैं। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा। मंगलवार रात का न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। हालांकि हवा में नमी की मात्रा 52 डिग्री रही। इससे पहले गत मंगलवार को भी दिन का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को आंशिक बादल छा सकते हैं। तेज हवाएं चलने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। वहीं, शुक्रवार को बीच-बीच में आंशिक बादल छा सकते हैं। दिन का अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है।