पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीईटीयूजी के फॉर्म भरने शुरू, 1 जून से हो सकते हैं बाकी एडमिशन

सीईटीयूजी के फॉर्म भरने शुरू, 1 जून से हो सकते हैं बाकी एडमिशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब यूनिवर्सिटी के अंडर ग्रेजुएट कोर्स जिनमें कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) के जरिये एडमिशन होना है, उसके लिए फॉर्म भरने वाली वेबसाइट वीरवार को शुरू हो जाएगी। इसके लिए टेस्ट क्वालीफाई कर चुके स्टूडेंट्स 30 मई तक अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं। सीईटी के जरिये सभी एडमिशन पीयू कर रही है, जबकि बाकी सभी एडमिशन पिछले साल वाली कंपनी ही करेगी। यूनिवर्सिटी के सभी आर्ट्स व अन्य डिपार्टमेंट में एडमिशन की शुरुआत 1 जून को होगी। यूनिवर्सिटी ने इसके लिए टाइम टेबल शेड्यूल तैयार कर लिया है, जो आगे होने वाली मीटिंग के बाद फाइनल किया जाएगा। सभी डिपार्टमेंट में एडमिशन के लिए प्रॉस्पेक्टस लॉन्च जून के पहले सप्ताह में होगा और यह वेबसाइट 11 जुलाई तक खुले रहने की संभावना है। 28 जुलाई तक स्टूडेंट्स बिना लेट फीस के फीस जमा करवा सकेंगे और क्लासेज की शुरुआत 16 जुलाई से होगी। यूनिवर्सिटी ने पिछले साल ऑनलाइन एडमिशन करने वाली कंपनी से 2 साल का करार किया था, इसलिए इस बार भी एडमिशन वही करेंगे, लेकिन पीयू प्रशासनिक अधिकारियों की आपत्ति को देखते हुए उन्होंने वादा किया है कि पिछले साल वाली प्रॉब्लम स्टूडेंट्स को नहीं आएंगी। पिछले साल एडमिशन के दौरान काफी समस्या आई थी। स्टूडेंट के कैटेगरी के सर्टिफिकेट अपलोड नहीं हो पाए थे तो कई अपने फॉर्म को अपडेट ही नहीं कर पाए थे। इसलिए बाहर के स्टूडेंट्स को कई बार कैंपस के चक्कर लगाने पड़े।

सीईटीयूजी के अनुसार एडमिशन का शेड्यूल

ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 30 मई

हार्ड कॉपी जमा होंगी सीटीई एडमिशन सेल में 11 जून तक

टेंटेटिव मेरिट लिस्ट वेबसाइट पर लगेगी 26 जून तक

सभी लिस्टों पर ऑब्जेक्शन मांगे जाएंगे 27 से 29 जून के बीच

ऑनलाइन प्रेफरेंस बी फार्मा या बीएससी देने की डेट 27 जून से 1 जुलाई

पहले ऑनलाइन काउंसलिंग या सीट एलोकेशन लिस्ट जारी होगी 6 जुलाई को

डिपार्टमेंट में रिपोर्ट करने की डेट 9 से 11 जुलाई

क्लासेस की शुरुआत 13 जुलाई से

दूसरी सीट एलोकेशन लिस्ट जारी होगी यदि खाली सीटें हुई तो 13 जुलाई

सभी डिपार्टमेंट में रिपोर्ट करने की डेट 16 से 19जुलाई

तीसरी ऑनलाइन सीट अलॉटमेंट होगी 20 जुलाई

डिपार्टमेंट में रिपोर्ट करने की डेट 23 से 25 जुलाई

यदि सीटें खाली नहीं तो फिजिकल काउंसलिंग 16 से 17 जुलाई

फाइव ईयर लॉ की एक सीट पर 13 से अधिक दावेदार

यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज पीयू कैंपस ओरिजिनल सेंटर्स की 360 सीटों के लिए 49 सौ स्टूडेंट्स ने फीस जमा कराई है। बीए एलएलबी 5 ईयर इंटीग्रेटेड कोर्स बीकॉम एलएलबी 5 ईयर इंटीग्रेटेड कोर्स की 240 सीटें यूनिवर्सिटी कैंपस में हैं और बाकी रीजनल सेंटर में पिछले साल एक सीट के लिए 6 से अधिक स्टूडेंट थे।

अभी तक नहीं हुई एकेडमिक कमेटी की मीटिंग: एडमिशन शुरू करने के लिए सभी डिपार्टमेंट कंप्यूटर सेंटर और डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन की मीटिंग अभी तक नहीं हुई है। आमतौर पर इन दिनों तक मीटिंग हो जाती है और यूनिवर्सिटी का प्रोस्पेक्टस भी तैयार हो चुका होता है ।

खबरें और भी हैं...