पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वच्छ भारत सर्वेक्षण 2018 में चंडीगढ़ इस बार तीसरे नंबर पर

स्वच्छ भारत सर्वेक्षण-2018 में चंडीगढ़ इस बार तीसरे नंबर पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देशभर के 4203 शहरों में करवाए गए स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में चंडीगढ़ क्लीनेस में तीसरे नंबर पर रहा है। इस बार शहरों की संख्या स्वच्छ सर्वेक्षण 2017 के सर्वे से 10 गुणा ज्यादा थी। पिछले साल सर्वे देश के 434 शहरों में करवाया गया था। उसमें भी चंडीगढ़ का क्लीनेस्ट शहरों में 11वां नंबर रहा था। इस बार चंडीगढ़ ने अपनी रैंकिंग में काफी सुधार किया है। इससे पहले 73 शहरों के करवाए गए स्वच्छ सर्वेक्षण 2016 में चंडीगढ़ दूसरे स्थान पर था। देश भर के सबसे क्लीनेस्ट शहरों की सूची बुधवार को केंद्रीय हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जारी की। इस दौरान सेक्रेटरी दुर्गा शंकर मिश्रा और स्वच्छ भारत मिशन के डायरेक्टर वीके जिंदल भी मौजूद रहे। इस बार भी इंदौर सिटी पहले नंबर पर रहा, जबकि दूसरा नंबर मध्यप्रदेश के शहर भोपाल का है।

मेयर देवेश मोदगिल का कहना है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में चंडीगढ़ क्लीनेस्ट सिटी की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहा है। इसके लिए शहर वासियों को बधाई देते हैं। उनका आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने स्वच्छता एप डाउन लोड कर फीड बैक में चंडीगढ़ को तीसरे नंबर तक पहुंचाया है। इसमें गारबेज प्रोसेसिंग प्लांट, डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन, गीला और सूखा कूड़ा सेग्रिगेशन करना, मार्केट्स में नाइट स्वीपिंग, पब्लिक और कम्युनिटी टॉयलेट ब्लॉक की प्रॉपर सफाई, स्वच्छता एप पर शिकायतों का समय रहते निपटारा भी शामिल है। पिछले साल की खामियों को दूर करके ही निगम कमिश्नर जितेंद्र यादव और अन्य ऑफिसरों के अथक प्रयास ने चंडीगढ़ को देश की क्लीनेस्ट सिटी में तीसरे नंबर पर पहुंचाया है। इन सभी कारणों से चंडीगढ़ देश के 4203 शहरों में तीसरे नंबर पर आया है।

यह देखा गया सर्वे में

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अनुसार स्वच्छ सर्वेक्षण एक इंडिपेंडेंट एजेंसी द्वारा करवाया गया है। इसके तीन सोर्स थे।

पहला लेवल- एजेंसी को वेरिफाई करना था कि अर्बन लोकल बॉडी की ओर से शहरों में स्वच्छता भारत मिशन को प्रॉपर वे से लागू किया है या नहीं।

डायरेक्ट आॅब्जर्वेशन शहर की विभिन्न पार्ट में रेंडम चेक करके सफाई, पब्लिक टॉयलेट और कम्युनिटी टॉयलेट की सफाई चेक करना।

सिटीजन फीडबैक - सिटीजंस से डायरेक्ट फीड बैक और स्वच्छ भारत एप में पब्लिक की ग्रिवांस मोबाइल से प्रॉपर हल हो रही हैं, इसे वाॅच किया गया।

निगम कमिश्नर जितेंद्र यादव ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में देश के 4203 शहरों में कंपीटिशन हुआ। इसमें चंडीगढ़ का देश के क्लीनेस्ट शहरों में तीसरा नंबर आया है। इसके लिए शहरवासियों को बधाई देते हैं। उनका आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने स्वच्छता एप डाउनलोड करके फीडबैक देकर शहर को आगे बढ़ाया है। इसके लिए निगम के हर कर्मचारी और अफसर ने अच्छा काम किया है। उनके बेहतर प्रयास से ही 3 नंबर पर आया है।

खबरें और भी हैं...