पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेक्टर 17 नो वेंडिंग जोन से वेंडर हटाने की उठी मांग

सेक्टर-17 नो वेंडिंग जोन से वेंडर हटाने की उठी मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ शहर के विभिन्न सेक्टर्स की मार्केट में शॉप के आगे लगने वाली वेंडर की फड़ियों से दुकानदारों को बहुत परेशानी हो रही है। सेक्टर 17 में वेंडिंग जोन बनने के बाद ही वेंडर को वहां से हटाया नहीं जा रहा है। यह मामला बुधवार को मेयर देवेश मोदगिल की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में चंडीगढ़ व्यापार मंडल और चंडीगढ़ बिजनेस काउंसिल की ओर से उठाया गया। सेक्टर 17 से वेंडर को हटाया जाए। जबकि, सेक्टर 19 और 22 में भी वेंडिंग जोन नहीं होने चाहिए। इस पर मेयर देवेश मोदगिल ने कहा कि सेक्टर 17 से वेंडर को हटाया जाएगा। लेकिन, जब तक वहां बैठे वेंडर को बैठने के लिए स्पेस अलॉट नहीं हो जाता है। सेक्टर 19 और 22 में रेजिडेंशियल एरिया के साथ लगते स्पेस पर 150-150 वेंडर को बैठाया जाना है। ड्राॅ ऑफ लॉट होने पर बाकी वेंडर को वहां से दूसरे सेक्टरों में एडजस्ट किया जाएगा।

चंडीगढ़ व्यापार मंडल और बिजनेस काउंसिल की ओर से कहा गया है कि सेक्टर 17 की तरह 19 और 22 भी नो वेंडिंग जोन होना चाहिए। वहां भी सेक्टर 17 की तरह प्रॉब्लम्स है। वेंडर खाने-पीने का सामान अनहाइजनिक बेच रहे हैं। इसी तरह सेक्टर 19 और 22 में भी वेंडर दुकानों के आगे बैठ रहे हैं। इससे दुकानदारों का बिजनेस प्रभावित हो रहा है। वहां पार्किंग में बैठ जाते हैं। इससे मार्केट में आने वालों को परेशानी होती है। इस पर एरिया काउंसलर रविकांत शर्मा और आशा जसवाल ने कहा कि सेक्टर 19 और 22 में वेंडर के लिए स्पेस तय हुआ है। वहां उतने ही वेंडर बैठाए जाएं।

स्पेस बढ़ाने के लिए गवर्नर व प्रशासक से होगी अप्रूवल

एडिशनल कमिश्नर अनिल कुमार गर्ग ने कहा कि उनके पास वही स्ट्रीट वेंडर रजिस्टर्ड हुए हैं, जिनका चंडीगढ़ का आधार कार्ड बना हुआ है। टाउन वेंडिंग कमेटी की ओर से वेंडर के स्पेस साइज को 3 बाई 5 फुट से बढ़ाकर 5 बाई 6 फुट करने के लिए पास किया है। चीफ आॅर्किटेक्ट से रिक्वेस्ट की गई है कि वेंडिंग जोन के काम को स्पीड से करवाया जाए। चीफ आॅर्किटेक्ट कपिल सेतिया ने कहा कि पहला स्पेस टाउन हाल वेंडिंग कमेटी द्वारा तय किया गया था। इसे प्रशासक द्वारा अप्रूव करवाया गया था। अब स्पेस का साइज बढ़ाने के लिए गवर्नर एवं नगर प्रशासक की अप्रूवल लेनी होगी। उनके पास वेंडिंग जोन पहले से तैयार हैं, केवल साइज ही बढ़ेगा।

खबरें और भी हैं...