पीयू ने 2017 में हुए पेपरों का रिजल्ट किया घोषित
चंडीगढ़| पंजाब यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ एग्जामिनेशन ने दिसंबर 2017 में हुए कई पेपरों के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। एम एंड 2 ईयर कोर्स के पहले और तीसरे सेमेस्टर, एमएससी फिजिक्स फर्स्ट सेमेस्टर, एमएससी एन्वायर्नमेंटल साइंस फर्स्ट सेमेस्टर, एमएससी एनवायर्नमेंटल साइंस थर्ड सेमेस्टर और एमए इंडियन क्लासिकल डांस फर्स्ट सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित कर दिया है। स्टूडेंट से सही यूनिवर्सिटी की वेबसाइट अपने कॉलेज या डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।