पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोलर प्लांट लगवाने के लिए 150 ने करवाया रजिस्ट्रेशन

सोलर प्लांट लगवाने के लिए 150 ने करवाया रजिस्ट्रेशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक कनाल या इससे ज्यादा बड़े घरों में सोलर प्लांट लगाने का आज आखिरी दिन है। वर्ष 2016 में प्रशासन ने बिल्डिंग बायलॉज में ये प्रोविजन किया था। लेकिन, ज्यादातर लोगों ने सोलर प्लांट नहीं लगाए हैं। इसके चलते अब प्रशासन से टाइम मांगा जा रहा है, ताकि लोग सोलर प्लांट लगवा सकें।

हालांकि, जैसे-जैसे आखिरी तारीख नजदीक आ रही है, ज्यादा लोग सोलर प्लांट लगवाने को लेकर रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंचे हैं। बुधवार को करीब 150 लोगों ने एक साथ सोलर प्लांट अपने घरों में लगवाने के लिए ऑनलाइन एप्लाई किया है।

वहीं, दूसरी तरफ काउंसलर देविंद्र सिंह बबला ने एडवाइजर टू एडमिनिस्ट्रेटर परिमल राय को लेटर भेजकर एक्सटेंशन देने की मांग की है। इसमें उन्होंने कहा है कि कुछ हाउसेज का स्ट्रक्चर पुराना है। जिसमें सोलर प्लांट लगाने के लिए जगह भी नहीं है, तो ऐसे हाउसेज में किस तरह से प्लांट लगा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...