इंदरजीत कौर बनी स्टेनोग्राफर एसोसिएशन की प्रेसिडेंट
पंजाब यूनिवर्सिटी स्टेनोग्राफर एसोसिएशन की जनरल बॉडी मीटिंग 15 मई को दोपहर 1:00 बजे हुई। जिसमें सर्वसम्मति से 2018 के लिए इंद्रजीत कौर को प्रेसिडेंट चुना गया है। वह डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन ऑफिस में स्टेनोग्राफर हैं। जनरल ब्रांच के पीए जसवीर सिंह वाइस चेयरमैन, एसी जोशी लाइब्रेरी में शालिनी बत्रा को सेक्रेटरी, यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग की अलका को जॉइंट सेक्रेटरी और डायरेक्टर पब्लिक रिलेशन के ऋषि सब लोग को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।