शनि जयंती पर 205 साल के बाद बन रहा है ग्रहों का दुर्लभ संयोग
चंडीगढ़| हिन्दू संस्कृति रक्षा संगठन द्वारा सेक्टर-15 में पं. रामबहादुर मिश्रा की अगुवाई में हवन किया गया। पूजा हवन में संगठन के पदाधिकारी वेद कपूर व जेडी चावला, राहुल व अन्य कार्यकर्ता ने भी भाग लिया। संगठन के उपाध्यक्ष पं. जयशंकर जोशी ने बताया कि समाज कल्याण हेतु यह कदम उठाया गया है। आज सूर्य पुत्र शनि जयंती पर 205 साल के बाद ग्रहों का दुलर्भ संयोग बन रहा है। मंगलवार के दिन पड़ने से सभी के लिए कल्याण कारी है। जिस पर विशेष पूजा की गई। ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या को वटसावित्री बरगद पेड़ की पूजा करने से सौभाग्य प्राप्त होता हैं।