रमजान का महीना आज से हुआ शुरू
इस बार रमजान का महीना 17 मई वीरवार से शुरू हो जाएगा। यह जानकारी जामा मस्जिद सेक्टर 20 के मौलाना अजमल खान ने दी। उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म में रमजान के महीने को खास महत्व रहता है। रमजान के महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग पुरा महीना रोजा रखते हैं।
रोजे को रोजाना सुबह सेहरी से शुरू किया जाता है और फिर रात्रि में इफ्तार की जाती है। इस्लाम तौहीद, नमाज, रोजा, हज, ज़कात पर इस्लाम की बुनियाद कायम है। इस महीने में हर दिन सुबह से लेकर शाम तक निर्जल ही रोजा रखा जाता है।