पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रंजना को मिला बेस्ट टीचर अवाॅर्ड

रंजना को मिला बेस्ट टीचर अवाॅर्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | शारदा सर्व हितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 40 की हिंदी टीचर रंजना को बेस्ट टीचर अवाॅर्ड से नवाजा गया। रंजना को विद्याभारती पंजाब के 123 डिफरेंट स्कूलों के 2500 टीचर्स में से चुना गया।

स्टूडेंट्स ने बताया पानी का महत्व

चंडीगढ़ | अजीत कर्म सिंह इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सेक्टर 45 में वाॅटर कंजर्वेशन एक्टिविटी के माध्यम से प्री प्राइमरी के स्टूडेंट्स ने पानी का महत्व बताया।

मदर्स-डे सेलिब्रेट किया

चंडीगढ़ | सॉपिंस स्कूल सेक्टर-32 में प्री प्राइमरी विंग के बच्चों ने मदर्स डे सेलिब्रेट किया। मदर्स के लिए इस माैके पर कई फन गेम्स और एक्टिविटी करवाई गई।

स्टूडेंट्स को ब्रेकफास्ट के फायदे बताए

चंडीगढ़ | केबीडीएवी स्कूल सेक्टर-7 में 8वीं से 10वीं क्लास के स्टूडेंट्स को डॉक्टर नवनीत जटाना ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया कि बच्चों को ब्रेकफास्ट जरूर करना चाहिए।

स्टूडेंट्स ने डांस की परफॉर्मेंस दी

चंडीगढ़ | आदर्श पब्लिक स्मार्ट स्कूल सेक्टर-20 में मदर्स-डे सेलिब्रेट किया गया। प्राइमरी के स्टूडेंट्स ने सॉन्ग, डांस और पॉयम के माध्यम से मदर्स के प्रति अपना प्यार व्यक्त किया।

सेंट सोल्जर में मनाया रेड क्रॉस डे

चंडीगढ़| सेंट सोल्जर इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 28 के एनएसएस विंग द्वारा इंटरनेशनल रेड क्रॉस डे सेलिब्रेट किया गया। स्टूडेंट्स को इस मौके पर देश में सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता करने के लिए प्रेरित किया गया।

डेंगू डे सेलिब्रेशन में 1150 ने लिया हिस्सा

चंडीगढ़ | गवर्नमेंट ग्लर्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 18 में नेशनल डेंगू डे सेलिब्रेट किया गया। इस मौके पर 1150 स्टूडेंट्स व टीचर्स ने अपने आसपास साफ-सफाई रखने की शपथ ली।

खबरें और भी हैं...