पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएलटीए के दो चार्ट ट्रेनीज ने बनाई अंतिम 8 में जगह

सीएलटीए के दो चार्ट ट्रेनीज ने बनाई अंतिम-8 में जगह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. रोड टू जापान नेशनल टेनिस सीरीज में सीएलटीए ट्रेनीज ने जीत के सफर को जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। बॉयज सिंगल्स में टॉप सीड स्टार कृष्ण हुड्डा ने अखिलेंद्र को सीधे सेटों में हराकर बाहर कर दिया। कृष्ण ने तेज शॉट्स के सहारे पहले गेम से ही अंक जुटाने शुरू कर दिए और अखिलेंद्र उनके आगे संभल नहीं सके। कृष्ण ने पहले सेट में लीड जुटाने के बाद 6-2 से जीत दर्ज की। दूसरे सेट में उन्हें जीत के लिए संघर्ष करना पड़ा। इस बार अखिलेंद्र ने पांच गेम जीतने में सफलता हासिल की लेकिन कृष्ण ने उन्हें 7-5 से हराकर बाहर कर दिया। कृष्ण ने इससे पहले कार्तिक परिहार को आसानी के साथ 6-1, 7-6(7) से हराकर बाहर किया थाा।

नरेश बड़गुर्जर भी अंतिम आठ में: नौवीं सीड नरेश बड़गुर्जर ने भी अंतिम आठ में जगह बनाने के लिए कोई गलती नहीं की। नरेश का मैच नितिन के साथ था। आठवीं सीड नितिन ने उन्हें पहले सेट में कड़ी टक्कर दी और दोनों के बीच स्कोर 3-3 के बाद 6-6 से बराबर हो गया। टाइब्रेकर में नरेश ने गलती नहीं की और 7-5 की जीत के साथ सेट 7-6(5) से खत्म कर दिया। दूसरे सेट में सीएलटीए ट्रेनी ने एक गेम गंवाकर सेट को 6-1 से अपने नाम कर लिया।

डबल्स में भी जीत जारी

सिंगल्स में जीत हासिल करने के बाद कृष्ण हुड्डा ने डबल्स में भी जीत हासिल की। कृष्ण ने यहां पर अजय मलिक के साथ जोड़ी बनाई और उन्होंने आकाश देब और अर्जुन कुंडू को सीधे सेटों में हराकर बाहर कर दिया। टॉप सीड जोड़ी ने पहले सेट में 6-4 से जीत हासिल की जबकि दूसरे सेट में भी उन्हें 6-4 से ही जीत मिली। अब उनका सामना उदयवीर सिंह और ध्रुव टांगरी के साथ होगा।

खबरें और भी हैं...