पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शशिकांत राजपूत सेमीफाइनल में, केलविन का सफर समाप्त

शशिकांत राजपूत सेमीफाइनल में, केलविन का सफर समाप्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएलटीए ट्रेनी शशिकांत 6-3, 5-7, 6-4 से क्वार्टर फाइनल जीते

चंडीगढ़. मेंस एंड वुमंस 50के टेनिस टूर्नामेंट में सीएलटीए ट्रेनी शशिकांत राजपूत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। शशिकांत ने सोनीपत में खेले जा रहे टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में युगांग को हराकर बाहर कर दिया। शशिकांत ने मैच के पहले गेम से ही अटैक पर जाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे और विपक्षी टेनिस प्लेयर उनके शॉट्स का जवाब नहीं दे सका। शशिकांत ने पहले सेट में 3-0 की लीड हासिल की और फिर सेट को 6-3 से अपने नाम करते हुए लीड बना ली। दूसरे सेट में सीएलटीए ट्रेनी ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन वे लय को कायम नहीं रख सके। 5-5 से पहले स्कोर बराबर रहा लेकिन बाद में वे 5-7 से सेट को गंवा बैठे। तीसरे सेट में शशिकांत ने कोई गलती नहीं की। सीएलटीए ट्रेनी ने तेज शॉट्स और पावरफुल बैकहैंड के दम पर अंक हासिल किए और सेट में 3-2 की लीड हासिल कर ली। इसके बाद उन्होंने दो गेम गंवाकर सेट 6-4 से अपने नाम कर लिया।

केलविन प्री-क्वार्टर फाइनल में हारे

सीएलटीए के ट्रेनी केलविन गोलमेई का सफर प्री-क्वार्टर फाइनल में ही समाप्त हो गया। केलविन का यहां पर मुकाबला दीपेंदर के साथ था। हरियाणवी खिलाड़ी ने होम कोर्ट पर खेलने का फायदा उठाया और चंडीगढ़ के प्लेयर को अंक जुटाने का मौका नहीं दिया। केलविन ने पहला सेट 4-6 से गंवा दिया। इसके बाद दूसरे सेट में भी वे फॉर्म में दिखाई नहीं दिए और 4-6 से सेट गंवा बैठे।

वुमंस सिंगल्स में सीएलटीए की स्टार्स जीतीं

वुमंस सिंगल्स में सीएलटीए की प्रिंकल सिंह और काव्या साहनी ने अपने सफर को क्वार्टर फाइनल तक पहुंचा लिया है। सिटी स्टार प्रिंकल सिंह ने पहले मैच में आसानी के साथ 6-1, 6-1 से जीत हासिल की। प्रिंकल का मैच हरियाणा की लोकल प्लेयर के साथ था और दोनों ही सेटों में काव्या ने अपनी पकड़ बनाए रखी। पहले सेट में उन्होंने एक ही गेम गंवाया जबकि दूसरे गेम में भी उन्हें एक ही गेम में हार मिली। प्रिंकल ने इस जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। वहीं काव्या साहनी ने भी आसान जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में स्थान बना लिया। काव्या ने श्रेया गुलिया को हराकर बाहर किया। श्रेया के खिलाफ काव्या ने पहला सेट 6-2 से जीता जबकि दूसरे सेट में उन्हें एक गेम गंवाकर 6-1 से जीत मिल गई।

खबरें और भी हैं...