पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • माधव की हैट्रिक ने दिलाई चितकारा इंटरनेशनल स्कूल को जीत

माधव की हैट्रिक ने दिलाई चितकारा इंटरनेशनल स्कूल को जीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. राउंड ग्लास फुटबॉल लीग फॉर अंडर-13 बॉयज में चितकारा इंटरनेशनल स्कूल ने शानदार जीत हासिल की है। ब्रिटिश स्कूल में खेले गए मैच में चितकारा इंटरनेशनल स्कूल ने किड्स आर किड्स स्कूल को 5-3 से हराया। मैच के शुरुआत से ही चितकारा के स्ट्राइकर्स ने बॉल पर कंट्रोल करते हुए अटैक करना शुरू कर दिया। माधव ने टीम की ओर से पहला गोल किया और किड्स आर किड्स ने भी जल्द अपना खाता खोल दिया। दोनों टीमों के बीच अटैक कम नहीं हो रहा था और इसी बीच माधव ने एक के बाद एक दो गोल करके टीम की जीत का आधार रख दिया। इसके बाद चितकारा और किड्स आर किड्स ने दो दो गोल किए और अंत में जीत 5-3 से चितकारा स्कूल को मिली।

वहीं दून स्कूल को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें आशियाना स्कूल ने 4-0 से मात दी। दून स्कूल ने ज्यादा अटैक करने के चक्कर में डिफेंस कमजोर कर दिया। इसी का फायदा आशियाना स्कूल ने उठाया और उन्होंने चार गोल कर डाले। सूर्यांश ने इस जीत में दो गोल किए और दून स्कूल को मात दे दी। सूर्यांश को प्लेयर आॅफ द मैच चुना गया। दिन की सबसे बड़ी जीत ट्रिब्यून स्कूल को मिली। उन्होंने गुरुकुल वर्ल्ड को 17-0 के विशाल अंतर से हराया। इस जीत के स्टार सचिन रहे। उन्होंने एक के बाद एक 6 गोल किए।

चितकारा इंटरनेशनल स्कूल ने किड्स आर किड्स स्कूल को 5-3 से हराया, प्लेयर ऑफ द मैच माधव ने लगाई गोल की हैट्रिक

स्ट्रॉबेरी फील्ड स्कूल की बड़ी जीत

इससे पहले खेले गए मैच में स्ट्रॉबेरी फील्ड स्कूल ने भी जीत हासिल की थी। स्ट्रॉबेरी फील्ड स्कूल ने सॉपिन्स स्कूल को 6-0 के अंतर से हराया। ध्रुव ने इस जीत में तीन गोल किए और जीत पर मोहर लगाई। स्ट्रॉबेरी फील्ड स्कूल की टीम शुरुआत से ही अटैक पर रही। वहीं चितकारा इंटरनेशनल स्कूल ने इससे पहले सेंट कबीर स्कूल को 3-1 से हराया था। युवराज ने चितकारा की जीत में 2 गोल दागे थे। सेंट जोसफ स्कूल ने आशियाना को 3-2 के स्कोर से हराया। विजेता के लिए एकम ने दो गोल दागे। दून स्कूल ने गुरुकुल ग्लोबल स्कूल को 15-1 के बड़े अंतर से हराया था। शशिकरन ने इस जीत में दून इंटरनेशनल के लिए 6 गोल किए। वे पूरे मैच में अटैक पर ही रहे।

खबरें और भी हैं...