पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंजाबी स्ट्राइकर के गोल से जीती टीम इंडिया

पंजाबी स्ट्राइकर के गोल से जीती टीम इंडिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. पांचवीं वुमंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में पंजाबी हॉकी स्टार ने एक बार फिर से टीम को जीत दिलाई है। गुरजीत कौर ने भारतीय टीम की जीत के लिए गोल करते हुए चीन को 3-1 से हरा दिया। ये टीम की राउंड रॉबिन ग्रुप में दूसरी जीत है और उन्होंने इससे पहले जापान को 4-1 से हराया था। गुरजीत कौर के अलावा दो गोल वंदना कटारिया की स्टिक से निकले।

मैच के शुरुआत से भारतीय टीम ने अटैक करना शरू कर दिया। वहीं दूसरी ओर चीन अपने डिफेंस पर जोर देती रही। मैच के पहले पांच मिनट में भारतीय टीम ने शानदार टीमवर्क दिखाया। लिलिमा मिंज, नवजोत कौर और वंदना के टीम वर्क ने भारत को चौथे मिनट में ही पहली सफलता दिला दी। ये गोल वंदना की स्टिक से निकला लेकिन इसे नवजोत ने लिलिमा को असिस्ट किया था। लिलिमा के पास पर वंदना ने गोल किया। इस गोल के बाद चीन की टीम दबाव में बिखर गई और भारत ने इसका फायदा उठाया। उदिता ने शानदार तरीके से गोल असिस्ट किया और फिर वंदना कटारिया ने इस पर बॉल गोल में पहुंचाकर टीम को 2-0 से आगे कर दिया।

डबल स्ट्राइक झेलने के बाद चीन ने भी मूव बनाने शुरू किए और उन्हें इसमें सफलता भी मिली। वेन डान ने 15वें मिनट में चीन को सफलता दिलाते हुए टीम का खाता खोला। भारत की टीम 2-1 से लीड पर थी लेकिन चीन को एक के बाद एक चार पेनल्टी कॉर्नर मिले। जिसका चीन की टीम फायदा नहीं ले सकी।

भारतीय टीम ने चीन को 3-1 से हराया, वंदना ने दो और गुरजीत ने एक गोल किया

चौथे क्वार्टर में पंजाबी स्टार ने दागा गोल

तीन क्वार्टर के बाद भारतीय टीम का मनोबल काफी उपर था और अटैक करते हुए 51वें मिनट में टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस पर गुरजीत कौर ने गलती नहीं की। उन्होंने तेज ड्रैग फ्लिक से टीम का स्कोर 3-1 कर दिया। चीन ने इस गोल के बाद काफी प्रयास किया लेकिन भारत ने उन्हें सफल नहीं होने दिया। इंडियन डिफेंडर्स ने अंतिम मिनट में चीन के पेनल्टी कॉर्नर को फिर से बेकार किया। वंदना कटारिया को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

खबरें और भी हैं...