पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिटी अंडर 16 टीम के संभावित घोषित

सिटी अंडर-16 टीम के संभावित घोषित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. इंटर डिस्ट्रक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए चंडीगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन(एफिलिएटेड टू हरियाणा) ने अंडर-16 टीमके संभावित खिलाड़ियों के नाम फाइनल कर दिए हैं। ये सभी प्लेयर्स को अब कैंप में शमिल होना होगा। एसोसिएशन के महासचिव सुरिंदर सिंह बाईजी ने कहा कि इन्हीं संभावित खिलाड़ियों में से कैंप के बाद फाइनल टीम चुनी जाएगी और वही टीम ही चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले साल भी चंडीगढ़ टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था और इस बार भी टीम से ऐसी ही परफॉर्मेंस की उम्मीद होगी।

चंडीगढ़ अंडर-16 क्रिकेट टीम के संभावित खिलाड़ियों में अभिमन्यु, नितिन ठाकुर, प्रांशु, आदित्य कुमार, पुनीत, अजय जैन, इशान गाबा, कार्तिक, अर्नव, मन्नत, अराध्य, अनमोलप्रीत, पर्वदीप सिंह, आर्यन शारदा, सानिध्य, इकजीत सिंह, शिवम कोहली, एलन, यश जांगड़ा, इश्मीत सिंह, अरमान गोयल, आदित्य मंगला, शाश्वत सिंह, शिवांश, नीरज, मनप्रीत भाठी, हिरेश मल्होत्रा,शशांक, प्रशांत, आयुष वशिष्ठ और दिनेश कुमार शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...