पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंटर स्कूल सेंट सोल्जर फुटबॉल आज से

इंटर स्कूल सेंट सोल्जर फुटबॉल आज से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. सेंट सोल्जर स्कूल नौवीं इंटर स्कूल फुटबॉल ट्रॉफी का आयोजन 17 मई से होगा और ट्राईसिटी की 12 सॉकर टीम इसमें दावदारी पेश करेगी। 19 मई को इसके विजेता का फैसला होगा और इस बार भी ये टूर्नामेंट नॉकआउट आधार पर ही खेला जाएगा। स्कूल चेयरमैन रविंदर पाल सिंह हायर टूर्नामेंट का आगाज करेंगे और वे ही 19 को विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी करेंगे। इसमें चंडीगढ़ के अंडर-19 एज ग्रुप के प्लेयर्स खेलेंगे और सेंट सोल्जर स्कूल कई सालों से इस टूर्नामेंट का आयोजन करता आ रहा है। इसमें 17 मई काे सुबह 8.30 बजे से पहला मैच होगा और दो बजे तक मैच जारी रहेंगे। दूसरे दिन का गेम सुबह आठ बजे शुरू होगा जबकि अंतिम दिन नौ बजे फाइनल मैच खेला जाएगा।

खबरें और भी हैं...