पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अचीवर्स और स्पार्टन्स के बीच मैच ड्रॉ

अचीवर्स और स्पार्टन्स के बीच मैच ड्रॉ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. चैंपियंस कॉरपोरेट क्रिकेट लीग कप में अचीवर्स और स्पार्टन्स के बीच मैच खराब मौसम के कारण पूरा नहीं हो सका और दोनों टीमों को 1-1 अंक से ही संतोष करना पड़ा। लीग मैच में मनोज रायजादा का शतक अचीवर्स के काम नहीं आया। बरवाला में खेले गए मैच में अचीवर्स ने टॉस जीता और उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम का निर्णय सही रहा और उन्होंने 20 ओवरों में पांच विकेट पर 261 रन का स्कोर खड़ा किया। मनोज रायजादा ने 79 गेंदों पर 100 रन की पारी खेली। पीयूष ने दो विकेट हासिल किए जबकि रजत को एक विकेट मिला। जवाब में उतरी स्पार्टन्स की टीम ने 3.1 ओवरों में एक विकेट गंवाकर 36 रन बनाए और इसके बाद खराब मौसम ने गेम रोक दिया। रजत ने 34 रन बनाए। दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला।

खबरें और भी हैं...