पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्लैकहॉक्स को मिली टीम टेक पर जीत

ब्लैकहॉक्स को मिली टीम टेक पर जीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. सेकंड अनित्या क्रिकेट लीग में ब्लैकहॉक्स ने प्रणय के अर्धशतक की बदौलत जीत हासिल की है। उन्होंने लीग मैच में टेक नेक्स्ट इलेवन को 30 रन से हराया। मैच में ब्लैकहॉक्स ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट पर 154 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से प्रणय ने 63 गेंदों पर 72 रन की पारी खेली जबकि जगदीप ने 33 रन का योगदान दिया। टेक नेक्स्ट की ओर से गगन, अतुल और जुगजीव ने 1-1 विकेट हासिल किया। जवाब में उतरी टेक नेक्स्ट इलेवन ने काफी प्रयास किया लेकिन वे 20 ओवरों में नौ विकेट पर 124 रन ही बना सके। जुगजीव ने 37 रन बनाए जबकि दीपक ने 28 रन का योगदान दिया। प्रणय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

खबरें और भी हैं...