पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो अलग अलग जगहों पर हुई चोरी, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की

दो अलग अलग जगहों पर हुई चोरी, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | शहर में दो अलग अलग जगहों पर चोरी की वारदातें हुई। दोनों मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में सेक्टर 44 के पुनीत वधवा ने पुलिस को शिकायत दी है कि किसी ने उनके घर के बाहर खड़ी कार के टायर चोरी कर लिए। घटना 14-15 मई देर रात की है दूसरे मामले में सेक्टर 44 की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि किसी ने उनके घर के बाहर से उनका पर्स चोरी कर लिया है, जिसमें एक मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और कुछ दस्तावेज मौजूद थे। पुलिस दोनों मामलों में जाचं कर रही है।

दो पक्षों में हुए झगड़े के मामले में पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस केस

चंडीगढ़ | रामदरबार में सोमवार देर रात हुए झगड़े में सेक्टर 31 थाना पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर लिया है और अब पुलिस मामले में अगली जांच कर रही है। पहले पक्ष में रामदरबार के संजय ने पुलिस को शिकायत दी है कि कालू, सरवन और एक अन्य शख्स ने उनके साथ मारपीट की है। मामले में पुलिस ने सरवन सिंह को पकड़ लिया है। दूसरे मामले में रामदरबार के सरवन सिंह ने शिकायत दी है कि संजय उर्फ काला, रवि और अजय ने मिलकर उनके साथ मारपीट की है। पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार रात की है जब दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ।

ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस प्रेसिडेंट से मिले चंडीगढ़ के कार्यकर्ता

चंडीगढ़ | चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता बुधवार को ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के नए प्रेसिडेंट केशव चंद यादव से मिलने दिल्ली गए। उन्होंने यादव को प्रेसिडेंट नियुक्त होने पर बधाई दी। चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी अमन स्लैच ने बताया कि यादव चंडीगढ़ की राजनीति से वाकिफ हैं। वे यहां चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के इंचार्ज रह चुके हैं। उन्होंने चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं को कहा कि शहर में यूथ कांग्रेस को और काम करने की जरूरत है। यूथ कांग्रेस को ब्लॉक और बूथ लेवल पर पकड़ और मजबूत करनी होगी। इस मौके पर स्लैच के साथ डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट सुखदेव सिंह, सिमरनजीत सिंह, आकाश, गुरलीन और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...