18 बैन इंजेक्शन के साथ पकड़े आरोपी को 1 साल की सजा
चंडीगढ़ | 18 बैन इंजेक्शन के साथ पकड़े सेक्टर-41 के विपिन को जिला अदालत ने एक साल की सजा सुनाई है। आरोपी पर 5 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है। पिछले साल जनवरी में मलोया पुलिस ने नाके के दौरान विपिन को गिरफ्तार किया था। उस पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 के तहत केस दर्ज किया था। केस के मुताबिक पुलिस ने मलोया के पास नाका लगाया हुआ था। सामने से विपिन आ रहा था जिसने पुलिस को देखकर अपना रास्ता बदल लिया। पुलिस को उस पर शक हुआ। पुलिस ने पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 18 इंजेक्शन मिले।