पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किशनगढ़ में नेपाली व्यक्ति के मर्डर में दोस्त गिरफ्तार

किशनगढ़ में नेपाली व्यक्ति के मर्डर में दोस्त गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
4 मई को किशनगढ़ में नेपाली मूल के राम चंद्र के मर्डर मामले में आईटी पार्क थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान किशनगढ़ के रहने वाले राजू पांडे के रूप में हुई है। राजू पांडे मृतक राम चंद्र का दोस्त है और उनका शराब पीते हुए राजू पांडे के दोस्त की बेटी पर कमेंट करने की वजह से झगड़ा हुआ था और फिर राजू पांडे ने उसका मर्डर कर दिया था। अब पुलिस मामले में अन्य पहलूओं पर पूछताछ कर रही है। बताया गया कि राजू पांडे वेटर का काम करता है और अपने दो दोस्तों के साथ किशनगढ़ में रहता था। मृतक राम चंद्र भी वेटर का काम करता था और वह राजू पांडे और उनके दोस्त के कमरे पर अकसर शराब पीने के लिए आता था। घटना की रात भी राम चंद्र शराब पीने के लिए राजू पांडे के कमरे पर आया। यहां पर उसने राजू पांडे के दोस्त की बेटी के बारे में कमेंट करने शुरू कर दिए। पुलिस के मुताबिक राम चंद्र ने शराब ज्यादा पी हुई थी जिसके बाद राजू पांडे उसे बाहर ले आया। यहां पर उसने फर्श पर लगने वाली टाइल से उसे पीटा और दोबारा ऊपर जाकर सो गया। वहीं राम चंद्र बेहोशी की हालत नीचे ही पड़ा रहा। घटना के बाद सुबह करीब 6 बजे आईटी पार्क थाना पुलिस को सूचना मिली। जिस पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से सबूत जुटा लिए। हालांकि प्राथमिक जांच में पुलिस को क्लियर नहीं था कि यह मर्डर है या हादसा। पुलिस ने मामले में शव का पोस्टमाॅर्टम करवाया। जिसमें डॉक्टरों ने मर्डर की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के शरीर पर 9 जगह पर चोटें हैं इसके अलावा उसके सिर में फ्रैक्चर है। जो कि उसकी मौत का कारण बना है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

वहीं आरोपी ने देखा कि पुलिस ने राम चंद्र के मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया तो उसने भी किसी अन्य शख्स के सामने अपना पूरा जुर्म कबूल कर दिया। इस पर जब पुलिस इन्वेस्टिगेशन कर रही थी तभी उन्हें मालूम पड़ा कि राजू ने ही मर्डर किया है। जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। आरोपी ने पुलिस के पास अपना गुनाह कबूल किया है।

ब्लाइंड केस किया सॉल्व

मर्डर के बाद से पुलिस के पास कोई भी सुराग नहीं था। पहले पुलिस मान रही थी कि कहीं लूट के मकसद से मर्डर न हुआ हो। इसके बाद जब पुलिस जांच कर रही थी तभी उन्हें पता लगा कि राजू ने ही मर्डर किया है।

खबरें और भी हैं...