पीयू में 73 स्टूडेंट्स को बांटी गई स्कॉलरशिप
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल की ओर से डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स में एक 73 स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप आर्थिक सहायता दी गई। यह स्कॉलरशिप सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट हर साल देता है। इंटरव्यू के बाद 73 स्टूडेंट्स को यह मदद उपलब्ध कराई गई है। 319830 रुपए और 717853 रुपए की दो किश्तें ट्रस्ट की ओर से सेंट्रल प्लेसमेंट सेल को दी गई थी।